कंपाउंडिंग की शक्ति: SIP के जादू से करोड़ों का फंड बनाएं!
अगर आप छोटी-छोटी बचत को सही तरीके से निवेश करें, तो कंपाउंडिंग का जादू आपके पैसे को कई गुना बढ़ा सकता है। इस लेख में हम समझेंगे कि SIP (Systematic Investment Plan) में निवेश करके कैसे एक आम आदमी भी लंबी अवधि में बड़ा फंड बना सकता है।
कंपाउंडिंग क्या है और यह कैसे काम करती है?
कंपाउंडिंग सरल भाषा में ब्याज पर ब्याज के रूप में समझा जा सकता है।जब आप निवेश करते हैं, तो आपको मिलने वाला ब्याज आपके मूलधन में जुड़ जाता है और अगली बार ब्याज उसी बढ़े हुए रकम पर मिलता है।
अगर आप सिर्फ 1000 रुपए महीने (SIP) का इन्वेस्टमेंट करते
हैं और 15 % का औसत सलाना रिटर्न मिलता है आपको तो अगले 30 साल में आप 66 लाख से अधिक का फ़न्ड बना लेंगे | आपको हैरानी हो रहे होगी कि 1000 से 66 लाख का फ़न्ड
मैं कोई मजाक नहीं कर रहा | - अगर आप SIP के अन्य फायदे जानना चाहते हैं, तो इस पोस्ट को पढ़ें.
आखिर ये होता है कैसे: 30 साल में कैसे बनेगा 66 लाख का फंड?
इसका जवाब है ये सब कमाल कंपाउंडिंग का देन है| आखिर एक कंपाउंडिंग काम कैसे करती है? इसके लिए नियम क्या है और कैसे बस हम पैसा लगाते हैं
और बढ़ता ही जाता है और एक बार इतना फंड बन जाता है
तो अगर आप अभी या कुछ समय बाद इन्वेस्टिंग के जर्नी शुरू करने जा रहे हैं| तो आप हमारे साथ बने रहे |
मान लीजिए कि आप हर महीने ₹1,000 की SIP करते हैं और आपको 15% का सालाना रिटर्न मिलता है।
पहले साल की गणना :
- कुल निवेश: ₹12,000
- रिटर्न (15%): ₹680.36
- कुल फंड: ₹12,680.36
दूसरे साल में:
- कुल निवेश: ₹24,000
- रिटर्न: ₹2,788.08
- नया फंड: ₹27,788.08
इसी तरह, 30 साल तक निवेश जारी रखने पर आपका फंड ₹66 लाख से अधिक हो जाता है। यह सब कंपाउंडिंग की शक्ति की वजह से संभव होता है।
और पढ़े : MUTUAL FUND क्या होता है इसमें कैसे इन्वेस्ट करें?
आपको SIP की एक सीक्रेट बताता हूँ , ताकि आप SIP से अच्छा रिटर्न कैसे बना सकते हो?
SIP से अधिक रिटर्न पाने का सीक्रेट: Step-Up SIP
अगर आप SIP से और भी ज्यादा रिटर्न चाहते हैं, तो Step-Up SIP अपनाएं। इसमें हर साल SIP की राशि को 10% बढ़ाते रहें।
उदाहरण के लिए:
- पहले साल ₹1,000 की SIP करें।
- दूसरे साल इसे ₹1,100 कर दें।
- तीसरे साल इसे ₹1,210 कर दें।
इससे 30 साल में आपका फंड ₹66 लाख की जगह कई करोड़ तक पहुंच सकता है।
कम्पाउंडिंग के फायदे के लिए SIP में निवेश कैसे शुरू करें?
निवेश के लिए आप किसी भी एप्लीकेशन से किसी भी म्यूच्यूअल फंड में SIP चालू कर सकते हो
इस तरीके से आप SIP से बहुत अच्छा Return बना सकते हैं, बाकि कोई सवाल होते हो, कमेंट में पूछना मत भूलिएगा
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें